Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा का ऐलान, लाडोवाल टोल आज इतने घंटे रहेगा फ्री

लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर आज दो घंटे तक टोल वसूली नहीं होगी। कौमी इंसाफ मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के तहत दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक टोल प्लाजा को टोल-फ्री रखने का ऐलान किया है। इस दौरान गुजरने वाले वाहन चालकों से किसी प्रकार का टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा।

बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर जताया रोष
कौमी इंसाफ मोर्चा का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर आंदोलन चला रहा है। मोर्चा के नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उनका कहना है कि कई कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा और पैरोल देने में भी देरी की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर मोर्चा ने टोल वसूली बंद कर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है।

प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और पुलिस सतर्क
दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। लाडोवाल टोल प्लाजा पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कौमी इंसाफ मोर्चा ने संकेत दिए हैं कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में पंजाब भर में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 4 जुलाई को पूरे राज्य में रेल रोको आंदोलन करने और 15 अगस्त को पंजाब के राज्यपाल आवास के घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। मोर्चा का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218854

Share this Post