Mon, 14 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जर्मनी में पंजाबी युवक की हत्या, मंदिर विवाद सुलझाने गया था राजविंदर सिंह

जर्मनी से पंजाब के कपूरथला जिले के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के गांव रामगढ़ निवासी 30 वर्षीय राजविंदर सिंह की जर्मनी में हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह एक मंदिर से जुड़े विवाद को सुलझाने के प्रयास में गया था, जहां उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मंदिर विवाद सुलझाने पहुंचा था युवक
मृतक के पिता जरनैल सिंह के अनुसार, राजविंदर सिंह पिछले करीब 10 सालों से जर्मनी में रह रहा था और वहां की नागरिकता भी हासिल कर चुका था। परिवार को दो दिन पहले फोन के जरिए सूचना मिली कि जर्मनी में एक मंदिर की अध्यक्षता को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। राजविंदर सिंह विवाद को शांत करवाने और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए मौके पर पहुंचा था।

तेजधार हथियारों से किया गया हमला
परिजनों के मुताबिक, विवाद के दौरान हरियाणा से संबंधित चार युवकों ने कथित तौर पर राजविंदर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि दो दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
राजविंदर सिंह की मौत की खबर मिलते ही गांव रामगढ़ और आसपास के इलाके में शोक का माहौल फैल गया। मृतक के पिता जरनैल सिंह ने भारत सरकार से सहायता की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि या तो उन्हें अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जर्मनी जाने की अनुमति और आवश्यक सहयोग दिया जाए, या फिर राजविंदर सिंह के पार्थिव शरीर को पंजाब स्थित उनके पैतृक गांव रामगढ़ लाने की व्यवस्था की जाए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218779

Share this Post