Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में बच्चा बेचने का मामला : महिला ने पूर्व पति की दूसरी पत्नी पर गंभीर आरोप

जालंधर में 16 दिन के नवजात बच्चे को बेचने के आरोपों से जुड़े मामले में नया मोड़ आ गया है। बच्चे की मां शिवानी ने अब कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग्स सामने लाते हुए दावा किया है कि उसके पूर्व पति शिवा की दूसरी पत्नी को भी पूरे मामले की जानकारी थी और वह कथित तौर पर बच्चे की बिक्री से जुड़े तथ्यों से अवगत थी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर नया दावा
शिवानी का कहना है कि उसके पास ऐसी ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें शिवा की दूसरी पत्नी बच्चे को बेचने की बात स्वीकार करती सुनाई दे रही है। शिवानी के मुताबिक रिकॉर्डिंग में वह यह भी कह रही है कि यदि मामला आगे बढ़ा तो वह पूरी जानकारी बच्चे की दादी के बारे में बता देगी। शिवानी का दावा है कि यह रिकॉर्डिंग मामले में अहम सबूत साबित हो सकती है।

पूर्व पति के आरोपों को किया खारिज
इससे पहले शिवा की एक वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि बच्चे को बेचने का काम उसने नहीं बल्कि उसकी पूर्व पत्नी शिवानी ने किया है। हालांकि शिवानी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि नवजात को बेचने का आरोप शिवा पर ही सही है।

शिवानी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित की गई, जिसमें वह पैसे गिनती हुई दिखाई दे रही है। उसके अनुसार यह वीडियो भ्रामक तरीके से पेश की गई। उसने बताया कि वह रकम शिवा की थी और उसके कहने पर ही वह पैसे गिन रही थी। इस पैसे का बच्चे की कथित बिक्री से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
शिवानी ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत तीन दिन पहले पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक थाना रामामंडी पुलिस ने उसे बयान दर्ज कराने के लिए नहीं बुलाया है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की गई है। उसने कहा कि वह अपनी सास के साथ थाना रामामंडी जाकर पुलिस से बच्चे की तलाश और मामले में कार्रवाई की मांग करेगी।

पहले भी लगाए थे बच्चे को बेचने के आरोप
गौरतलब है कि रामामंडी के एकता नगर की रहने वाली शिवानी ने अपने पूर्व पति शिवा पर 16 दिन के बच्चे को बेचने का आरोप लगाया था। उसने दावा किया था कि शिवा नशे का आदी है और नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए उसने नवजात को बेच दिया। इस संबंध में शिवानी ने 6 मई को जालंधर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत भी दी थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259970

Share this Post