Mon, 14 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में ग्रंथी के बेटे ने मासूम बच्ची के साथ की गलत हरकत, पुलिस ने किया अरेस्ट

फगवाड़ा से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की उम्र करीब 23 साल बताई जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बच्ची रोजाना मोहल्ले स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाया करती थी। आरोप है कि इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी का बेटा बच्ची को अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद बच्ची ने घर लौटकर अपनी मां को पूरी बात बताई।

बच्ची ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसे चॉकलेट देकर चुप रहने के लिए कहा था और किसी को कुछ न बताने की हिदायत दी थी। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक हिरामत में जेल भेज दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218799

Share this Post