Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर धमाका! ट्रेन के 2 डिब्बे हुए अलग

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कटरा स्पेशल ट्रेन में एक तकनीकी हादसा हो गया। ट्रेन के रवाना होने के दौरान दो कोचों को जोड़ने वाली कपलिंग अचानक टूट गई, जिससे ट्रेन के दो डिब्बे अलग हो गए। हादसे के दौरान स्लीपर कोच के टॉयलेट का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

धमाके जैसी आवाज से घबराए यात्री
घटना के समय ट्रेन स्टेशन से रवाना होने की तैयारी में थी। कपलिंग टूटने के साथ तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा मानो कोई विस्फोट हुआ हो, जिसके बाद वे घबरा गए। यह ट्रेन न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04081) के नाम से संचालित हो रही थी।

रेलवे और पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने प्रभावित हिस्से का निरीक्षण शुरू कर दिया है और तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि ट्रेन के चलने के दौरान डिब्बों के बीच लगी कपलिंग पर अधिक दबाव या खिंचाव पड़ने से यह टूट गई। हालांकि रेलवे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यात्रियों ने धमाके जैसी आवाज सुनी
वहीं यात्रियों का कहना है कि उन्होंने स्पष्ट रूप से धमाके जैसी तेज आवाज सुनी थी। ऐसे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218861

Share this Post