Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हिमाचल के एंट्री टैक्स के विरोध में निहंगों का ऐलान, पंजाब में लगेगा ‘खालसा टैक्स’

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पंजाब के वाहनों पर लगाए जा रहे एंट्री टैक्स के विरोध में अब निहंग सिंह जत्थेबंदियां भी मैदान में उतर आई हैं। तरना दल के प्रतिनिधि बाबा अच्छर सिंह ने ऐलान किया है कि बुधवार से पंजाब में प्रवेश करने वाले हिमाचल प्रदेश के वाहनों से ‘खालसा टैक्स’ वसूला जाएगा। इस फैसले के बाद प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

गढ़ा मोड़ा टोल प्लाजा से शुरू होगी मुहिम
बाबा अच्छर सिंह ने बताया कि हिमाचल सरकार की ओर से लगाए गए एंट्री टैक्स के विरोध में यह अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़ा मोड़ा टोल प्लाजा के पास से इस मुहिम की शुरुआत होगी और हिमाचल से पंजाब में प्रवेश करने वाले वाहनों से खालसा टैक्स लिया जाएगा।

लोकतांत्रिक व्यवस्था पर उठाए सवाल
बाबा अच्छर सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र होने के बावजूद वर्तमान व्यवस्था में उसकी वास्तविक झलक दिखाई नहीं देती। उन्होंने दावा किया कि यह कदम व्यवस्था में सुधार और हिमाचल सरकार को चेतावनी देने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि एंट्री टैक्स वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रशासन अलर्ट, कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं
निहंग जत्थेबंदियों के इस ऐलान के बाद प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया है। कीरतपुर साहिब पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति या संगठन को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सामाजिक कार्यों पर खर्च होगी राशि
बाबा अच्छर सिंह ने कहा कि खालसा टैक्स से एकत्र होने वाली राशि का उपयोग सरबत के भले और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने पंजाब और हिमाचल दोनों सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हिमाचल सरकार एंट्री टैक्स वापस नहीं लेती, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इसे रोकने की कोशिश की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218862

Share this Post