Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में वोटों की गिनती तेज, AAP को बड़ी बढ़त, आजाद उम्मीदवारों का भी दम

पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। राज्यभर में बनाए गए 115 काउंटिंग सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती की जा रही है। हालांकि समाना नगर काउंसिल में तकनीकी कारणों के चलते करीब 35 मिनट की देरी से काउंटिंग शुरू हुई। शुरुआती रुझानों और घोषित नतीजों में आम आदमी पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है।

AAP को बढ़त, आजाद उम्मीदवार दूसरे नंबर पर

अब तक आए रुझानों के अनुसार 1977 वार्डों में से 358 वार्डों के नतीजे सामने आए हैं। इनमें AAP 178 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 58 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि शिरोमणि अकाली दल 53 सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी फिलहाल 7 सीटों पर बढ़त में है। अन्य उम्मीदवार 62 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना
मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी काउंटिंग सेंटरों के 100 मीटर के दायरे में सुरक्षा घेरा बनाया गया है, ताकि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति की एंट्री न हो सके। केवल पासधारी उम्मीदवारों और उनके काउंटिंग एजेंटों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई है।

स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है। वहीं भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ पूरी व्यवस्था को तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित जिलों के एसएसपी संभाल रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218873

Share this Post