Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

गिद्दड़बाहा चुनाव में फंसे राजा वड़िंग, प्रचार बंद होने के बाद एक्टिव रहने पर नोटिस जारी

पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा में नगर कौंसिल चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी कथित तौर पर चुनावी गतिविधियां जारी रखने के आरोप में पंजाब कांग्रेस प्रधान और लुधियाना सांसद Amrinder Singh Raja Warring को रिटर्निंग अफसर (RO) और SDM कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि नगर कौंसिल चुनाव के लिए तय समय सीमा खत्म होने के बावजूद राजा वड़िंग गिद्दड़बाहा क्षेत्र में चुनाव प्रचार और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक मतदान से पहले तय समय के बाद प्रचार पूरी तरह बंद करना अनिवार्य होता है।

सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज समेत अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। अगर जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।

कांग्रेस ने कहा- अभी नहीं मिला कोई आधिकारिक नोटिस

इस मामले पर कांग्रेस की ओर से अलग प्रतिक्रिया सामने आई है। राजा वड़िंग की मीडिया PR आयूषी ने कहा कि अभी तक उन्हें प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह जानकारी केवल मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए मिली है और नोटिस मिलने के बाद ही पार्टी अपना पक्ष स्पष्ट करेगी।

पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल

राजा वड़िंग को नोटिस मिलने की खबर के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस पर चुनाव नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उन्हें राजनीतिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है।

नगर निगम चुनावों के बीच सामने आए इस विवाद ने पंजाब की सियासत को और गरमा दिया है। आने वाले दिनों में प्रशासनिक जांच और चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218763

Share this Post