Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

लुधियाना में धमकी भरे ईमेल से सनसनी, मेयर ऑफिस और दिलजीत दोसांझ के घर को उड़ाने की चेतावनी

लुधियाना में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में मेयर ऑफिस और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही पुलिस और साइबर सेल की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

सुबह 7:28 बजे भेजा गया धमकी भरा ईमेल
जानकारी के अनुसार यह ईमेल सोमवार सुबह करीब 7:28 बजे नगर निगम कमिश्नर समेत अन्य सरकारी ईमेल आईडी पर भेजा गया। ईमेल का विषय “B0mb Blast - Mayor Office Ludhiana!” लिखा गया था। इसमें हमले का समय भी तय किया गया था।

ईमेल में दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर ऑफिस पर धमाके की धमकी दी गई, जबकि रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई। ईमेल में यह भी लिखा गया कि “जो कोई भी दिलजीत दोसांझ की मदद करेगा, उसे मार दिया जाएगा।”

पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए आईपी एड्रेस और सर्वर डिटेल्स खंगाल रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने मेयर कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की संभावना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218748

Share this Post