Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : लुधियाना के 4 स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल, बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावक

पंजाब के लुधियाना में कई स्कूलों और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दुगरी स्थित बाल भारती स्कूल, डीएवी स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन, सेक्रेड हार्ट स्कूल और द एशियन स्कूल को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए। इसके अलावा हलवारा एयरपोर्ट की पार्किंग और धूरी से दिल्ली रेलवे ट्रैक को भी उड़ाने की धमकी दी गई है।

स्कूल खाली करवाकर पुलिस ने शुरू की जांच
धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एंटी सबोटाज टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। स्कूलों को खाली करवाकर पूरे परिसर की गहन जांच शुरू की गई। बताया जा रहा है कि कुछ स्कूलों में उस समय परीक्षाएं चल रही थीं, जिसके कारण छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई।

बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे अभिभावक
धमकी की खबर फैलते ही पेरेंट्स में घबराहट का माहौल बन गया। कई अभिभावक अपने काम छोड़कर तुरंत बच्चों को लेने स्कूल पहुंच गए। वहीं संगरूर जिले के कुछ स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिलने की सूचना सामने आई है।

साइबर टीम ई-मेल ट्रेस करने में जुटी
थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि स्कूलों को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद एंटी सबोटाज टीमों की मदद से सभी स्कूलों और संबंधित जगहों पर जांच की गई, लेकिन फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि साइबर टीम ई-मेल की लोकेशन और स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260940

Share this Post