Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

BREAKING : बिहार के सासाराम स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गई। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतरने लगे। कुछ यात्री अपना सामान तक छोड़कर भागते दिखाई दिए।

जनरल कोच D3 में अचानक भड़की आग
मिली जानकारी के अनुसार सासाराम-आरा-पटना पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी। इसी दौरान ट्रेन की जनरल बोगी D3 से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ। देखते ही देखते बोगी से आग की लपटें उठने लगीं। धुआं फैलते ही कोच में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।

यात्रियों ने बताई पूरी घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सबसे पहले कोच के अंदर जलने की तेज गंध महसूस हुई। इसके कुछ देर बाद बोगी में धुआं भरने लगा और फिर आग दिखाई देने लगी। यात्री घबराकर तुरंत ट्रेन से बाहर निकलने लगे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

एक दिन पहले राजधानी एक्सप्रेस में भी लगी थी आग
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले रविवार को भी राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना सामने आई थी। त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच B-1 में सुबह करीब 5:15 बजे आग लगी थी। यह घटना आलोट के पास लूणी रीछा और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुई थी

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218748

Share this Post