Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मां से लिपटकर रो पड़ा मासूम, 9 घंटे के रेस्क्यू के बाद बोरवेल से निकाला गया बाहर

पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां करीब 4 बजे खेलते समय 4 साल का बच्चा 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चा बोरवेल के अंदर करीब 30 फीट नीचे फंस गया था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

NDRF, SDRF, पंजाब पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 9 घंटे तक लगातार बचाव अभियान चलाया गया। आखिरकार शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:40 बजे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बाहर आते ही मां से लिपटकर रोया बच्चा
बोरवेल से बाहर निकलते ही बच्चा अपनी मां से लिपटकर रो पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके तुरंत बाद मेडिकल टीम ने बच्चे की प्राथमिक जांच की और एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

DC और SSP ने संभाली ऑपरेशन की कमान
रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत से ही होशियारपुर की DC आशिका जैन और SSP संदीप कुमार मलिक मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता थी, जिसके लिए सभी एजेंसियों ने मिलकर लगातार प्रयास किया।

DC आशिका जैन ने कहा कि बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद डॉक्टरी निगरानी में अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218896

Share this Post