Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

आदमपुर पहुंचे कांग्रेस ऑब्जर्वर बलराज ठाकुर, नेताओं और कार्यकर्ताओं संग की बैठक

आदमपुर नगर कौंसिल चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में पार्टी के ऑब्जर्वर बलराज ठाकुर आदमपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, नगर कौंसिल प्रधान दर्शन सिंह करवाल, आदमपुर कांग्रेस प्रधान दसविंदर कुमार चांद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

   

बैठक में आने वाले नगर कौंसिल चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के साथ भी विचार-विमर्श किया गया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

जल्द घोषित किए जाएंगे उम्मीदवार

बैठक के बाद बलराज ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और जल्द ही नगर कौंसिल चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की राय और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार तय किए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस मजबूत प्रदर्शन करेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218740

Share this Post