Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पाकिस्तान में आत्मघाती ब्लास्ट, पुलिस समेत इतने लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा के लक्की मरवत जिले में मंगलवार को बड़ा विस्फोट हुआ। धमाका सराय नौरंग तहसील के एक व्यस्त चौराहे पर हुआ, जहां ट्रैफिक पुलिस वार्डन ड्यूटी पर तैनात थे। इस हादसे में 2 पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ट्रैफिक कंट्रोल के दौरान हुआ विस्फोट
पुलिस के अनुसार, वार्डन बन्नू और डेरा इस्माइल खान के बीच ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे, तभी जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोटकों से भरा लोडर रिक्शा मौके पर खड़ा था या फिर किसी आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। बम निरोधक दस्ता मौके से सबूत जुटाकर धमाके की प्रकृति की जांच कर रहा है।

मृतकों की हुई पहचान
मृत पुलिसकर्मियों की पहचान आदिल जान और राहतुल्लाह के रूप में हुई है। दोनों के शव तहसील हेडक्वार्टर अस्पताल भेज दिए गए हैं। घायलों में एक किशोरी और एक महिला भी शामिल हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post