Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में दामाद ने ससुर और साले की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

पंजाब के संगरूर जिले में एक व्यक्ति ने अपने ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान लखबीर सिंह और उनके बेटे जगसीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह के तौर पर की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बेटी का विवाद सुलझाने पहुंचे थे
बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह की शादी पटियाला निवासी लखबीर सिंह की बेटी वीरपाल कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसी विवाद को सुलझाने के लिए लखबीर सिंह अपने बेटे के साथ दामाद के घर पहुंचे थे। दोनों ने दामाद और बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बहस बढ़ गई।

गुस्से में आकर गुरविंदर सिंह ने अपने ससुर और साले पर गोली चला दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह मामला दिड़बा थाने के अधीन चौकी कौहरियां क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218819

Share this Post