Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मोहाली में आग से मची अफरा-तफरी, रिलायंस वेयरहाउस में लगी भीषण आग

पंजाब के मोहाली में खेड़ी गांव स्थित रिलायंस के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा ग्रॉसरी सामान, राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। आग लगते ही गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आग ने पास में खड़े एक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

दमकल विभाग मौके पर, आग बुझाने की कोशिशें जारीं
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन द्वारा आग बुझने के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा। फिलहाल प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218819

Share this Post