Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में इमिग्रेशन ऑफिस के अंदर चले लात-घूसे, झगड़ा CCTV में कैद

जालंधर के एक इमिग्रेशन ऑफिस में स्टाफ और एक युवक के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सझगड़े के दौरान युवक पर कांच के गिलास से हमला किया गया। इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया और उसकी पगड़ी से खून बहता नजर आया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना
यह पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले युवक और स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर बहस होती है, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल जाती है। वीडियो में युवक को स्टाफ से पैसे देने की बात करते हुए सुना जा सकता है। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और स्थिति हिंसक हो गई।

पुलिस को दी गई शिकायत
इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से बस स्टैंड पुलिस को शिकायत दी। हालांकि, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज SHO गुरविंदर सिंह ने बताया कि लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। मौखिक रूप से ही बताया था। मामले की जांच के लिए एएसआई को भेजा था। दोनों पक्ष लिखित में शिकायत देगें तो उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218819

Share this Post