Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में अभी और लगेंगे बिजली के कट, बिजली मंत्री ने बताया इस दिन से मिलेगी राहत

पंजाब में बिजली संकट से जूझ रहे लोगों को अभी कुछ और दिन कटौती का सामना करना पड़ेगा। राज्य के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक बिजली कट जारी रहेंगे, जबकि 1 मई से हालात में सुधार की उम्मीद है। इस बार मई-जून में बढ़ने वाली बिजली की मांग अप्रैल में ही अचानक बढ़ गई। इसी कारण सप्लाई पर दबाव पड़ा और बिजली की कमी की स्थिति बन गई।

प्लांटों को फंक्शनल करने की कोशिश
उन्होंने कहा कि स्थिति को सुधारने के लिए बंद पड़े या कम क्षमता पर चल रहे सभी पावर प्लांटों को जल्द से जल्द पूरी तरह फंक्शनल किया जा रहा है, ताकि सप्लाई को स्थिर किया जा सके। बिजली संकट के बीच उद्योगों को ओपन मार्केट से बिजली खरीदने की अनुमति दी गई है। इससे इंडस्ट्री पर असर कम करने की कोशिश की जा रही है और उत्पादन प्रभावित न हो, इस पर ध्यान दिया जा रहा है।

थर्मल प्लांटों की रिपेयर अब भी लंबित
मंत्री के बयान से यह भी सामने आया कि राज्य के कई थर्मल पावर प्लांटों की मरम्मत का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसके लिए सरकार ने 25 मई तक का समय तय किया हुआ है, जिससे मौजूदा संकट और बढ़ गया है। इसके अलावा, एक थर्मल प्लांट बाढ़ के बाद से ही बंद पड़ा हुआ है, जिससे उत्पादन क्षमता पर असर पड़ा है। इस पूरे मामले को लेकर सरकार की तैयारियों और प्लानिंग पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218930

Share this Post