Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में AAP का विरोध प्रदर्शन, अशोक मित्तल और हरभजन सिंह के खिलाफ नारेबाजी

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद जालंधर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक समेत सात सांसदों के बागी होने के बाद तीन के भाजपा में शामिल होने से सियासत गरमा गई है।

LPU के बाहर प्रदर्शन, मित्तल का पुतला फूंका
इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने LPU के गेट के बाहर ‘गद्दार’ लिखकर विरोध जताया और मित्तल का पुतला फूंका। इस दौरान पवन टीनू समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

टीनू का आरोप, ‘दबाव बनाकर शामिल कराया गया’
AAP नेता पवन टीनू ने आरोप लगाया कि भाजपा की घबराहट के चलते यह सब हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 चुनावों में AAP की संभावित जीत को देखते हुए सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर नेताओं पर दबाव बनाया गया और अशोक मित्तल के घर पर रेड के बाद उन्हें भाजपा में शामिल कराया गया।

टीनू ने दावा किया कि इन सांसदों के जाने से AAP को नुकसान नहीं बल्कि फायदा होगा और पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने राघव चड्ढा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लोगों में उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है।

हरभजन सिंह के घर के बाहर भी विरोध
इससे पहले पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर भी AAP कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। घर की दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर नारेबाजी की गई और पुतला फूंका गया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ बहस भी हुई, जबकि पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218930

Share this Post