Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पुलिस रिमांड खत्म, कोर्ट ने अमृतपाल को भेजा जेल

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज अजनाला कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान अजनाला पुलिस ने अमृतपाल सिंह के लिए किसी अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग नहीं की।

NSA खत्म होने के बाद कार्रवाई तेज
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम 21 अप्रैल को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी, जहां अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत बंद थे। उनकी NSA के तहत नजरबंदी 22 अप्रैल को समाप्त हो गई, जिसके बाद पुलिस ने पुराने मामलों में कार्रवाई तेज कर दी।

FIR 39 में गंभीर धाराएं दर्ज
वकील के मुताबिक, NSA खत्म होने के बावजूद FIR नंबर 39 के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। इस केस में धारा 307 सहित कई गंभीर धाराएं दर्ज हैं। साथ ही, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पेशी पहले ही अदालत में हो चुकी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218819

Share this Post