Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

वेंडर फीस विवाद के बाद जालंधर निगम सख्त, 21 कर्मचारियों का तबादला

जालंधर नगर निगम में प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली है। नगर निगम कमिश्नर के निर्देशों पर तहबाजारी ब्रांच में बड़ा एक्शन लेते हुए सुपरिटेंडेंट समेत 21 कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। यह कार्रवाई स्ट्रीट वेंडरों से फीस वसूली को लेकर कर्मचारियों के विरोध और प्रदर्शन के बाद की गई है।

विरोध के बाद लिया गया बड़ा फैसला
जानकारी के मुताबिक तहबाजारी शाखा के कर्मचारियों ने फीस वसूली को लेकर आपत्ति जताते हुए प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारियों का तबादला कर दिया, ताकि कामकाज प्रभावित न हो और व्यवस्था बनी रहे।

किन-किन कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर
मेयर विनीत धीर के अनुसार ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों में सुपरिटेंडेंट मनदीप सिंह के अलावा तीन इंस्पेक्टर जानकराज बाहरी, राकेश हंस और नीरज साही शामिल हैं। इसके साथ ही जूनियर सहायक हितेश नाहर, चार क्लर्क, दो बेलदार और नौ सफाई सेवकों को भी अन्य स्थानों पर भेजा गया है। सभी कर्मचारियों को वीरवार दोपहर 12 बजे तक ‘अमला ब्रांच’ में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

भ्रष्टाचार पर सख्त रुख
मेयर ने साफ किया कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर विचार किया जाएगा, लेकिन भ्रष्टाचार के मामलों में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। निगम प्रशासन पारदर्शिता और बेहतर कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाता रहेगा। नगर निगम जल्द ही नंबर प्लेट लगाने का काम आउटसोर्सिंग के जरिए पूरा करवाने की योजना बना रहा है, ताकि प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके और व्यवस्था बेहतर हो।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218939

Share this Post