Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

NSA खत्म होते ही एक्शन, अमृतपाल पुलिस की रिमांड पर

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अजनाला केस में कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद पंजाब पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए उन्हें असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया।

NSA खत्म होने के बाद बढ़ी कार्रवाई
NSA हटने के साथ ही लंबित मामलों में कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। इसी के तहत अमृतपाल सिंह को अजनाला कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।

धारा 307 समेत गंभीर धाराएं लागू
अमृतपाल के वकील के अनुसार, यह कार्रवाई एफआईआर नंबर 39 के तहत की जा रही है। इस मामले में उनके खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों की पेशी पहले ही हो चुकी है, जबकि अब अमृतपाल को मुख्य आरोपी के तौर पर पेश किया गया।

अजनाला कांड से जुड़ा है मामला
यह पूरा मामला फरवरी 2023 के अजनाला कांड से जुड़ा हुआ है, जब अमृतपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुस गए थे। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। आरोप है कि यह कार्रवाई एक गिरफ्तार साथी को छुड़ाने के उद्देश्य से की गई थी।

41 लोगों पर दर्ज हैं केस
इस घटना में अमृतपाल सिंह सहित कुल 41 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, दंगा और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप दर्ज किए गए थे। बाद में अप्रैल 2023 में अमृतपाल को मोगा के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218939

Share this Post