Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : लुधियाना में धमकी के बाद स्कूलों में हड़कंप, पुलिस और बम स्क्वॉड जांच में जुटी

लुधियाना में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। शेरपुर रोड स्थित Spring Dale, मानव रचना और DAV स्कूल को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिसके बाद एहतियातन सभी बच्चों को तुरंत घर भेज दिया गया।

ईमेल के जरिए मिली धमकी
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल प्रशासन को संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई।

बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता
घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए बच्चों को घर भेज दिया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके। अभिभावकों को भी तुरंत सूचना देकर स्थिति से अवगत कराया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218819

Share this Post