Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में नशे का असर, रेलवे स्टेशन पर युवक की हालत देख लोग हैरान

जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर उस समय अजीब हालात बन गए जब एक युवक नशे की हालत में लड़खड़ाता और झूमता हुआ नजर आया। हैरानी की बात यह रही कि यह घटना जीआरपी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन काफी देर तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खुद की लोकेशन तक का नहीं था अंदाजा
रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील और व्यस्त स्थान पर युवक की हरकतों ने यात्रियों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी। नशे में धुत युवक न केवल झूम रहा था बल्कि सिगरेट भी पी रहा था, जिससे आसपास मौजूद लोग असहज महसूस करते रहे। लोगों के मुताबिक युवक इतनी ज्यादा नशे में था कि उसे यह तक पता नहीं था कि वह कहां है। वह बार-बार गिरता और संभलता नजर आया।

पुलिस के ध्यान में नहीं मामला
जब इस संबंध में जीआरपी के ASI हीरा सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह कोई पहली घटना नहीं है।

नशे में धुत युवाओं की लगातार आ रही है वीडियो
इससे पहले चंडीगढ़ में 24 मार्च को एक डिलीवरी बॉय का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नशे में इतना धुत था कि ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और लंबे समय तक सड़क किनारे खड़ा रहा। इसी तरह लुधियाना में 12 मार्च को एक युवक-युवती का वीडियो सामने आया था, जो नशे में इस कदर थे कि उन्हें चलना भी मुश्किल हो रहा था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218819

Share this Post