Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर वेस्ट में छापा, व्हिस्की की पेटियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जालंधर शहर के वेस्ट हलके में एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब के बड़े जखीरे का खुलासा हुआ है। टीम ने राजू चौहान के घर पर छापा मारकर 50 से 60 पेटियां शराब की बरामद कीं और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
अधिकारियों के मुताबिक, नाखा वाले बाग स्थित मधुबन कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर यह रेड की गई। एक्साइज अधिकारी मनजीत सिंह और एसीपी आतिश भाटिया की अगुवाई में टीम ने घर की तलाशी ली, जहां भारी मात्रा में व्हिस्की की पेटियां स्टोर पाई गईं। रेड के दौरान घर से 50 से 60 पेटियां शराब की बरामद की गईं। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू चौहान को हिरासत में ले लिया। ऑपरेशन के दौरान एसपी, एसीपी और एसएचओ भी मौके पर मौजूद रहे।

रिहायशी मकान में चल रहा था अवैध काम
जांच में सामने आया कि आरोपी रिहायशी इमारत का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए कर रहा था। इसके बाद नगर निगम को भी सूचना दी गई, जिसकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नगर निगम की टीम ने निरीक्षण के बाद कहा कि मामले में नियमों के तहत अलग से कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस यह भी खंगाल रही है कि आरोपी के खिलाफ पहले दर्ज मामलों का इस नेटवर्क से कोई संबंध है या नहीं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259786

Share this Post