Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गर्मी में बिजली कट के लिए हो जाएं तैयार! जालंधर समेत इतने जिलों लगेगा 8-8 घंटे का कट

पंजाब में जालंधर समेत कई जिलों में 5 दिन के लिए बिजली के लंबे-लंबे कट लगने वाले हैं। इसे लेकर पावरकॉम ने नोटिस जारी कर दिया है। ताकि लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। पावरकॉम के मुताबिक 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में लंबे बिजली कट लगेंगे। इन शहरों में 8 से लेकर 10 घंटे तक का पावर कट रहेगा।

21 अप्रैल
मोहाली (सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक): IT सिटी ब्लॉक-B, फेज़ 3B2, फेज़ 5, लांडरां रोड, स्वरा और सिंआऊं।
लुधियाना (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक): जागीरपुर, सीरा रोड, मेहरबान, टिब्बा रोड, कैलाश नगर और BRS नगर।
अमृतसर (सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक): कंपनी बाग, ठंडी खुई और नहर कॉम्प्लेक्स।
पटियाला (दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक): प्रेम नगर, आदर्श नगर, भादसों रोड और आनंद नगर।
बठिंडा (सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक): बस्ती एरिया, बसंत विहार और गीता भवन एरिया।

22 अप्रैल
मोहाली: फेज़ 10, बैंक कॉलोनी (सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक); मोहीनकलां, लॉजिस्टिक्स (सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
लुधियाना (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक): शिवाजी नगर, जनकपुरी, इंडस्ट्रियल एरिया-A, और चीमा चौक।
अमृतसर (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक): हरिपुरा, शास्त्री नगर, और अमन एवेन्यू।
बठिंडा (सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक): बलराम नगर, राम नगर, और संजय नगर।

23 अप्रैल
ज़ीरकपुर (सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक): गुरदेव नगर, पटियाला रोड, और चंडीगढ़ रोड।
लुधियाना (सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक): आलमगीर, बसंत एवेन्यू, शिमला कॉलोनी, और बस्ती जोधेवाल।
पटियाला (सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक): तेज बाग कॉलोनी, त्रिपुरी, और मालवा कॉलोनी।
बठिंडा (सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक): ट्रांसपोर्ट नगर, अर्जुन नगर, और गोपाल नगर।

24 अप्रैल
लुधियाना (सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक): सुभाष नगर, राहों रोड, राजगढ़ एस्टेट, और हीरो होम्स।
अमृतसर (सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक): GT रोड, मजीठा रोड और पिंक एवेन्यू।
पटियाला (सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक): अपर मॉल रोड, यादवेंद्र कॉलोनी और चिल्ड्रन मेमोरियल चौक।
बठिंडा: डबवाली रोड इंडस्ट्री एरिया और जोधपुर विलेज।

25 अप्रैल
लुधियाना (सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक): मोती नगर, शेरपुर और अयाली क्षेत्र।
अमृतसर (सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक): डायमंड नगर, व्हाइट एवेन्यू और लाहौरी गेट।
पटियाला (सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक): मॉडल टाउन, रघुवीर नगर और गुरु तेग बहादुर कॉलोनी।
बठिंडा (सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक): अजीत रोड, सनसिटी और पावर हाउस रोड।

26 अप्रैल
मोहाली (सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक): फेज 7 और H-ब्लॉक।
ज़ीरकपुर (सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक): माया मॉडर्न सिटी और सिंहपुर।
लुधियाना (सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक): साहनेवाल रोड, जनता नगर और दोराहा इंडस्ट्रियल एरिया।
पटियाला (दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक): पुलिस लाइन, सेंट्रल जेल और मिनी सेक्रेटेरिएट।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218966

Share this Post