Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

33 फीसदी आरक्षण बिना शर्त लागू करो, जालंधर में कांग्रेस ने BJP को घेरा

जालंधर में महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के आरोपों के जवाब में कांग्रेस ने पलटवार करते हुए महिला मुद्दों पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉली शर्मा और राज कुमार वेरका समेत अन्य नेताओं ने भाजपा पर तीखे आरोप लगाए।

महिला आरक्षण पर भाजपा को घेरा
डॉली शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से महिलाओं को अधिक राजनीतिक भागीदारी देने की पक्षधर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि पंजाब में 2017 के दौरान कांग्रेस सरकार ने नगर निगम और पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत महिला भागीदारी का विचार रखा था।

33% आरक्षण पर बिना शर्त लागू करने की मांग
कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि अगर वह महिला सशक्तिकरण की बात करती है तो बिना किसी शर्त के 33 प्रतिशत महिलाओं को संसद में प्रतिनिधित्व दे। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में 50 प्रतिशत आरक्षण की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा सकते हैं। प्रियंका गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए थे। उन्होंने इसे महिलाओं को आगे लाने की ठोस पहल बताया।

महिला सुरक्षा के मुद्दों पर भी उठाए सवाल
कांग्रेस ने भाजपा पर हमला करते हुए बृजभूषण शरण सिंह का मुद्दा उठाया। डॉली शर्मा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में उनका सरकारी आवास अब तक खाली नहीं कराया गया और नामपट्ट पर आज भी ‘सांसद’ लिखा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। उन्नाव और हाथरस जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेताओं ने महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार को घेरा। उनका कहना था कि इन मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने आवाज उठाई।

कांग्रेस ने दोहराया समर्थन
डॉली शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही संसद में पास हो चुका है, लेकिन इसे बिना शर्त लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के साथ खड़ी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218966

Share this Post