Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में गोदाम में लगी भीषण आग : बाइक समेत घर भी जला, व्यक्ति का रो-रो कर बुरा हाल;देखें Video

जालंधर के सिंघा रोड पर स्थित कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना के दौरान बाइक सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण है कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। आग लगने से आसमान में धुंए का गुब्बार छा गया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। 

दमकल की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं
लोग जान बचाकर घटना स्थल से दूर होने लगे और हादसे की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है, लेकिन आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह-सुबह गोदाम में लगी आग
लोगों का कहना है कि कबाड़ के गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने की लोगों द्वारा कोशिश की गई, लेकिन आग ने अचानक भीषण रूप धारण कर लिया। कबाड़ के पास रहते घर के व्यक्ति ने कहा कि घटना के दौरान इस घटना में सामान जलकर राख हो गया। यह जवाहर की फैक्टरी है और इस घटना में उसका घर भी आग की चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया। 

पुलिस भी मौके पर पहुंची
जावेद अख्तर ने कहाकि उन्हें जब आग लगने की घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा आग लगने से कबाड़ सहित पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। आरोप है कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। लेकिन दमकल विभाग की टीम एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और स्थिति का जायजा ले रही है। इस दौरान लोगों को घटना स्थल से दूर रखा जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218730

Share this Post