Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

टायर फटने से हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट, कार में लगी आग, 6 लोगों की जान गई

कर्नाटक में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कार और बस की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जांच के मुताबिक कार का टायर अचानक फट गया, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से हट गया। इसी दौरान सामने से आ रही बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

कार में 3 बच्चे समेत 8 लोग सवार थे
हादसे के समय कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल थे। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान टल गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254717

Share this Post