Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, हादसे के बाद भागा कार चालक

 जालंधर में कपूरथला चौक के पास देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसा इतना भयावह था कि वहां पर मौजूद जिस-जिस ने देखा वो सहम गया। पर गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के जान नहीं गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

नशे में कार चला रहा था युवक
चश्मदीदों के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली सही दिशा में मुड़ रही थी, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार आई और उसने टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद कार सड़क पर घूम गई और ट्रैक्टर के पिछले हिस्से टकरा गई  कार में तीन से चार युवक सवार थे, जो पूरी तरह नशे की हालत में थे। हादसे के तुरंत बाद वे अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।

गाली-गलौज करने लगा युवक
वहीं चश्मदीद चरणजीत सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली अपनी सही साइड पर जा रही थी और पीछे से आ रही स्विफ्ट कार का चालक नशे में इतना धुत था कि वह ब्रेक तक नहीं लगा पाया। जब उन्होंने और अन्य लोगों ने कार सवार युवक को बाहर निकालने की कोशिश की, तो मदद करने के बावजूद वह युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218730

Share this Post