Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में ट्रैवल एजेंसी में लूट, सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी गिरफ्तार

जालंधर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल में लूट की वारदात सामने आई है। तीन लुटेरे दुकान से करीब 1 लाख 8 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस ने गुरदीप नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, शाम 4 बजकर 22 मिनट पर दुकान में एक युवती अकेली बैठी हुई थी। इसी दौरान ब्लैक शर्ट पहने एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में दाखिल हुआ और टिकट के बारे में पूछताछ करने लगा। कुछ ही देर में चेक शर्ट पहने दूसरा युवक मास्क लगाकर अंदर आ गया और वहां खड़ा हो गया।

मौके का फायदा उठाकर लूट को दिया अंजाम
जब युवती फोन पर व्यस्त हो गई, तभी पहला आरोपी उसके पीछे पहुंच गया और उसका मुंह दबोच लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने तिजोरी से नगदी निकाली और बाहर निकल गए, जहां उनका तीसरा साथी पहले से मौजूद था। तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पहले की थी रेकी, फिर दोबारा आकर की वारदात
एसीपी अजय सिंह के अनुसार, शाम करीब 6:22 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी करीब 3:30 बजे दुकान पर आए थे और स्थिति का जायजा लेकर चले गए थे। बाद में दोबारा आकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ने का दावा किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260127

Share this Post