Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में किसानों कर दिया बड़ा ऐलान! इस दिन ट्रेनों को रोकेंगे

पंजाब में गेहूं की खरीद में हो रही देरी के खिलाफ किसानों ने बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संयुक्त मोर्चा किसान, किसान मजदूर मोर्चा और आज़ाद किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों की चंडीगढ़ में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। किसान संगठनों ने 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पूरे राज्य में ‘रेल रोको’ कार्यक्रम करने का ऐलान किया है।

मंडियों में फसल, खरीद प्रक्रिया ठप
किसानों का कहना है कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं समेत कई फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद सरकार की ओर से खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू नहीं की गई है। मंडियों में किसानों की फसल लंबे समय से पड़ी हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और फसल के सही दाम भी नहीं मिल रहे। उनकी इस स्थिति का फायदा उठाकर व्यापारी फसल के दाम कम कर रहे हैं। मजबूरी में किसान कम कीमत पर अपनी उपज बेचने को विवश हो रहे हैं।

सरकार के सामने रखी गईं प्रमुख मांगें
किसान संगठनों ने सरकार से मांग की है कि गेहूं की खरीद तुरंत प्रभाव से शुरू की जाए और गुणवत्ता से जुड़े नियमों में ढील दी जाए, ताकि बारिश से प्रभावित फसल को भी खरीदा जा सके।इसके अलावा मंडियों में बोरियों की उपलब्धता, छांव, पीने के पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218993

Share this Post