Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

राघव चड्ढा की सिक्योरिटी छिनी, अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई

आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच विवाद अब और गहरा गया है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राघव चड्ढा को मिली पंजाब पुलिस की सुरक्षा वापस ले ली है। चड्ढा को पार्टी में उनकी भूमिका और राज्यसभा में उपनेता होने के चलते यह सुरक्षा दी गई थी।

केंद्र से Z+ सुरक्षा को लेकर दावे और संशय
वहीं आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को Z+ सुरक्षा देने का फैसला किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर केंद्र सरकार चड्ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है। हालांकि, चड्ढा के करीबियों का कहना है कि फिलहाल उन्हें केंद्र सरकार की ओर से कोई सुरक्षा नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में राघव चड्ढा को केंद्रीय सुरक्षा मिल सकती है।

पहले पद गया, अब सुरक्षा भी हटी
गौरतलब है कि करीब दो हफ्ते पहले आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया था। उनकी जगह अशको मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस फैसले के बाद से ही पार्टी और चड्ढा के बीच बयानबाजी का दौर जारी है, जिसने अब सुरक्षा हटाने के फैसले के बाद और तूल पकड़ लिया है।

सियासी हलचल तेज होने के संकेत
राघव चड्ढा की सुरक्षा हटाने और केंद्र से सुरक्षा मिलने की अटकलों के बीच पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहरा सकता है, जिससे AAP के अंदरूनी हालात पर भी असर पड़ने की संभावना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post