Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शांति वार्ता के लिए पहुंचे पाकिस्तान, ईरान से करेंगे बातचीत

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सीजफायर को लेकर अहम कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच चुका है, जहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता आयोजित की जानी है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं, जिन्हें रिसीव करने के लिए आसिम मुनीर खुद एयरपोर्ट पहुंचे।

तय समय से देरी, अब दोपहर बाद होगी बातचीत
पहले यह बातचीत सुबह 8 बजे शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे दोपहर बाद के लिए टाल दिया गया है। हालांकि देरी के कारणों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस वार्ता को क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

ईरानी डेलिगेशन भी इस्लामाबाद पहुंचा
अमेरिका के साथ शांति वार्ता के लिए ईरान का प्रतिनिधिमंडल भी शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंच गया। इस डेलिगेशन की अगुआई मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों की मौजूदगी से इस बैठक को निर्णायक माना जा रहा है।

बच्चों की तस्वीरों के जरिए दिया संदेश
इस्लामाबाद पहुंचने के बाद गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक तस्वीर साझा की। तस्वीर में विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी गई थीं, जिनके साथ खून से सने स्कूल बैग और जूते रखे गए थे। इसके जरिए उन्होंने युद्ध के मानवीय नुकसान को उजागर करने की कोशिश की।

मिनाब हमले की याद दिलाई
गालिबाफ द्वारा साझा की गई तस्वीरें मिनाब में 28 फरवरी को हुए उस हमले की याद दिलाती हैं, जिसमें एक प्राइमरी स्कूल को निशाना बनाया गया था। इस हमले में 168 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे और स्कूल स्टाफ शामिल थे। इस हमले के लिए ईरान ने अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि अमेरिका ने मामले की जांच की बात कही थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259826

Share this Post