Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर पुलिस की रेड अब जांच के घेरे में, CCTV ने बदल दी पूरी कहानी

जालंधर में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई एक कार्रवाई अब खुद पुलिस के लिए ही सवालों का कारण बनती दिख रही है। शाहकोट में हुई इस रेड का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। जहां अब फोकस सिर्फ बरामदगी पर नहीं, बल्कि पूरी कार्रवाई की पारदर्शिता पर है।

सीसीटीवी के बाद बदला नैरेटिव
गांव दौलतपुर ढड्डा में हुई इस रेड को लेकर पुलिस का दावा था कि 35 लीटर लाहन आरोपी अकरम के घर से बरामद की गई। लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कहानी अलग दिशा में जाती दिख रही है। वीडियो में पुलिस टीम अपनी ही गाड़ी की डिक्की से नीला ड्रम निकालती नजर आ रही है, जिससे पूरी कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस की सफाई और जांच की बात
इस मामले में नवीन सिंगला ने कहा है कि उन्हें अभी तक इस घटना की विस्तृत जानकारी नहीं है। अगर सीसीटीवी फुटेज सही पाया जाता है तो पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही या गलत कार्रवाई सामने आने पर सख्त विभागीय कार्रवाई होगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218730

Share this Post