Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नशा तस्कर को भगाने में मिलीभगत, 5 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

गुरदासपुर के मंडियाला इलाके में इंटरनेशनल नशा तस्कर शहनाज़ सिंह उर्फ भिंडर मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस केस में इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

झूठी रिपोर्ट तैयार करने का आरोप
जांच में सामने आया है कि आरोपी को पासपोर्ट दिलवाने के लिए पुलिसकर्मियों ने झूठी रिपोर्ट तैयार की थी। इसी आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। मामले का खुलासा होते ही संबंधित सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पासपोर्ट बनवाने के लिए रची साजिश
जानकारी के अनुसार, 9 मई 2025 को तरनतारन पुलिस ने आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया था। बाद में दिसंबर 2025 में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह रिहा हो गया। जांच में यह भी सामने आया है कि रिहाई के बाद आरोपी ने कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर पासपोर्ट बनवाने की साजिश रची। आरोप है कि करीब 25 लाख रुपये की डील के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और अमृतसर पासपोर्ट कार्यालय से एनओसी हासिल कर ली गई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259823

Share this Post