Tue, 04 Aug 2026
Post Details

अभिषेक गुप्ता द्वारा आज जालंधर में फिटनेस हेल्थ मिशन की शुरुआत करवाई गई।

जालंधर शहर में आज फिटनेस हेल्थ मिशन की शुरुआत अभिषेक गुप्ता के द्वारा करवाई गई जिसमें आज काउंसलर वार्ड नंबर 32 के बलराज ठाकुर शामिल हुए । मॉल्टन मार्केट के प्रधान राजीव दुग्गल और वरिंदर शर्मा योगाचार्य जी और दादा राम वैद्य राज फिजियोथैरेपिस्ट और सीपीआर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सूची और एनएचएस के डॉक्टरों ने इसमें शामिल होकर इस प्रोग्राम में अपना सहयोग दिया । अभिषेक गुप्ता जो जालंधर के विभिन्न चेंबर के फाउंडर है उन्होंने लोगों को एक नई तकनीक के बारे में आज बताया है आजकल युवा पीढ़ी और हर उम्र के लोगों को हार्ट अटैक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उससे बचने के लिए क्या-क्या तकनीक होनी चाहिए आज अभिषेक गुप्ता ने उसके बारे में बात की और लोगों को जागरूक किया उन्होंने शुरुआत जालंधर के शिवानी पार्क मॉडल टाउन से की । सीपीआर एक्टिविटी जैसी चीज जालंधर के हर युवा पीढ़ी हर लोगों तक पहुंचे यही उनका मकसद है । और इस चीज की शुरुआत उन्होंने आज जालंधर शहर से कर डाली हैं । सारे स्कूल और कॉलेज में भी इस चीज को फ्री टाइम में सारे बच्चों को एक्टिविटी के रूप में करवाया जाए ताकि उन लोगों में भी जागरूकता बनी रहे। और वह किसी की भी जान बचा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191606