Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कपूरथला में नशे ने उजाड़ा परिवार, 4 बेटों की मौत, पांचवां जिंदगी की जंग लड़ रहा

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में नशे की लत ने एक परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। एक महिला के चार बेटों की मौत नशे के कारण हो चुकी है, जबकि पांचवां बेटा गंभीर हालत में बिस्तर पर पड़ा है। उसकी हालत इतनी नाजुक है कि उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने नशे के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

इलाज में आ रही दिक्कत, मां ने लगाई मदद की गुहार
पीड़ित मां मनजीत कौर ने बताया कि वह अपने बेटे सोनू को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई थीं, लेकिन डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि नसें नहीं मिल रही हैं, जिस कारण इंजेक्शन देना संभव नहीं है और केवल दवाइयों के सहारे ही इलाज किया जा सकता है। परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे की जान बचाने के लिए तुरंत मदद की जाए।

नशे ने उजाड़ दी कई जिंदगियां
एक अन्य महिला ने भी अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि उसका बेटा भी नशे का आदी था। काफी कोशिशों के बावजूद वह नशा नहीं छोड़ पाया। हालात इतने बिगड़ गए कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई, जिससे उसका पूरा परिवार बिखर गया। इलाके में ऐसे कई परिवार हैं जो नशे की वजह से बर्बादी झेल रहे हैं।

पुलिस का एक्शन प्लान, तस्करों पर होगी सख्ती
इस मामले पर कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि इलाके में जल्द ही विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जो लोग नशे के शिकार हैं, उन्हें इलाज के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219030

Share this Post