Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर कैंट पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को बड़ी राहत

पंजाब के जालंधर से यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत अब जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। इससे क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को सीधी और तेज यात्रा का लाभ मिलेगा।

नेताओं की पहल से मिला ठहराव
इस ट्रेन को हरी झंडी पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने दिखाई। उन्होंने ही जालंधर कैंट स्टेशन पर ठहराव की मांग उठाई थी, जिसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दी। जालंधर, होशियारपुर, नकोदर और कपूरथला समेत आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु लंबे समय से यह मांग कर रहे थे कि उन्हें सीधे श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिले। अब इस फैसले से उनकी यह मांग पूरी हो गई है।

ट्रेन के समय में क्या बदलाव
नई समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन नंबर 22439 (नई दिल्ली से कटरा) सुबह 10:04 बजे जालंधर कैंट पहुंचेगी और 10:06 बजे रवाना होगी। वहीं ट्रेन नंबर 22440 (कटरा से नई दिल्ली) शाम 6:51 बजे पहुंचेगी और 6:53 बजे रवाना होगी। जालंधर कैंट पर नए ठहराव को शामिल करने के कारण कुछ अन्य स्टेशनों के समय में मामूली बदलाव किया गया है। भोगपुर और साहनेवाल स्टेशन पर ट्रेन लगभग 5 मिनट की देरी से पहुंचेगी।

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
इस फैसले से जालंधर और आसपास के जिलों के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब श्रद्धालु कम समय में आरामदायक सफर करते हुए श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे। इस मौके पर रेलवे के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218730

Share this Post