Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

BREAKING : राघव चड्ढा और 'AAP' के बीच बढ़ी दूरियां! राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए गए

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का नया डिप्टी लीडर नियुक्त किया है। इस फैसले के साथ ही मौजूदा डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को प्रभावी रूप से पद से हटाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी ने सचिवालय से यह भी आग्रह किया है कि चड्ढा को सदन में बोलने या अन्य विधायी कार्यों के लिए समय न दिया जाए।

लोगों के मुद्दे उठाते रहे हैं चड्ढा
राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से राज्यसभा में जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रहे थे। राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से पार्टी और राघव चड्ढा के बीच मतभेदों की चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि आधिकारिक तौर पर दोनों पक्षों ने कुछ नहीं कहा, लेकिन इस नेतृत्व परिवर्तन ने इन अटकलों को और बल दिया है कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है।

चुनाव से पहले बदलते समीकरण
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब आगामी चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज है। चर्चाएं हैं कि कुछ नेता अपनी राजनीतिक दिशा बदल सकते हैं। फिलहाल राज्यसभा में आप के 10 सदस्य हैं, जिनमें सात पंजाब और तीन दिल्ली से हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188494