Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पूर्व AAP विधायक HS फूलका BJP में शामिल, दिल्ली में हुआ औपचारिक ऐलान

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एचएस फूलका ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। नई दिल्ली में केंद्रीय हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे।

हरदीप पुरी बोले- फूलका का नाम दुनिया जानती है
इस मौके पर हरदीप पुरी ने कहा कि फूलका के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि फूलका और भाजपा का रिश्ता पुराना रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि 1992 में दिल्ली में भाजपा सरकार के दौरान फूलका, तत्कालीन मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के सलाहकार रह चुके हैं।

AAP से जुड़कर बने थे बड़ा चेहरा
एचएस फूलका 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। 2015 में दिल्ली में पार्टी की सरकार बनने के बाद वे प्रमुख चेहरों में गिने जाने लगे। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने लुधियाना की दाखा सीट से जीत हासिल की और पार्टी ने उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी।

2019 में AAP से दिया था इस्तीफा
फूलका ने 2019 में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेद और 1984 से जुड़े मामलों पर पर्याप्त समर्थन न मिलने को वजह बताया था। इसके अलावा उन्होंने पंजाब के स्थानीय मुद्दों पर पार्टी के फोकस की कमी को भी अपनी नाराजगी का कारण बताया था।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219052

Share this Post