Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कपूरथला में चुनाव से पहले बवाल, MLA और AAP समर्थकों में झड़प; चली गोलियां

पंजाब के कपूरथला में ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव से पहले माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह और आम आदमी पार्टी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान विधायक की मौजूदगी में फायरिंग की घटना भी सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

ब्लॉक समिति दफ्तर के बाहर हुआ विवाद
यह घटना बुधवार को सुल्तानपुर लोधी हलके के जोन फत्तू ढींगा में ढिलवां स्थित ब्लॉक समिति कार्यालय के बाहर हुई। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दो गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद झड़प में बदल गया। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को बीच में ही रोक दिया।

MLA ने लगाए गंभीर आरोप
विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके एक उम्मीदवार का अपहरण कर लिया गया, जबकि दूसरे प्रत्याशी को कार्यालय में प्रवेश करने से रोका गया। उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर मौजूद पुलिस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया और AAP समर्थकों ने इलाके में नाकाबंदी कर दी थी।

फायरिंग से बढ़ा तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना के दौरान हवाई फायरिंग की भी पुष्टि हुई है। कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके को घेर लिया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260682

Share this Post