Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

क्रीमिया में दर्दनाक हादसा, चट्टान से टकराया सेना का विमान

रूस की सेना का एक परिवहन विमान क्रीमिया में क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कुल 29 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चालक दल के सदस्य और यात्री शामिल हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने घटना की आधिकारिक पुष्टि की है।

AN-26 विमान चट्टान से टकराया
रिपोर्ट्स के अनुसार रूसी सेना का AN-26 परिवहन विमान एक नियमित उड़ान पर था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, विमान के चट्टान से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। यह दुर्घटना सुबह के समय हुई, जिससे रेस्क्यू में भी चुनौतियां सामने आईं।

उड़ान के दौरान टूटा संपर्क
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 31 मार्च की शाम मॉस्को समय के अनुसार करीब 6 बजे क्रीमिया के ऊपर उड़ान के दौरान विमान से संपर्क अचानक टूट गया था। इसके बाद खोज और बचाव दल को सक्रिय किया गया, जिन्होंने बाद में दुर्घटनास्थल का पता लगाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे की वजह तकनीकी खराबी हो सकती है।

हमले की आशंका से इनकार
रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि विमान पर किसी तरह के हमले के संकेत नहीं मिले हैं। जांच में तकनीकी गड़बड़ी को ही हादसे का संभावित कारण बताया गया है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है। प्लेन में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 6 चालक दल के सदस्य और 23 यात्री शामिल थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post