Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

नवांकुर संस्थाओं का एक दिवसीय जिला स्तरीय सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित

     सुरेन्द्र दुबे    धार, 31 मार्च 2026। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत चयनित 13 विकासखंडों की 62 नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों हेतु स्थानीय उद्यानिकी रोपणी परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

       प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपसंचालक उद्यानिकी धार श्री नीरज कुमार सांवलिया, उद्यान विकास विस्तार अधिकारी श्री रतनसिंह पटेल, संभाग समन्वयक इंदौर श्री अमित शाह तथा जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर उपस्थित रहे।

 

       कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर द्वारा बैठक एवं प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए नवांकुर संस्थाओं के कार्यों को प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।संभाग समन्वयक श्री अमित शाह ने नवांकुर संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए संस्था बोर्ड, प्याऊ संचालन, जल गंगा संवर्धन अभियान, नर्सरी स्थापना आदि गतिविधियों की जानकारी ली तथा कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

 

       उपसंचालक उद्यानिकी श्री नीरज कुमार सांवलिया ने प्रशिक्षण के दौरान ग्राफ्टिंग, कलम विधि, पौधों में मिट्टी भरने की तकनीक, विभिन्न मौसमों में उपयुक्त ग्राफ्टिंग, उद्यानिकी खेती को व्यवसायिक स्वरूप देने के उपाय एवं बागवानी से लाभ अर्जित करने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं अनुदानों की जानकारी भी दी तथा प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया।

 

       इसके पश्चात उद्यान विकास विस्तार अधिकारी श्री रतनसिंह पटेल द्वारा रोपणी का भ्रमण करवाते हुए पौध तैयार करने, कलम एवं ग्राफ्टिंग की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में 62 नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं विकासखंड समन्वयकों सहित कुल 85 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

 

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218737

Share this Post