Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर-होशियारपुर रोड पर गुड़ मिल में निहंगों की रेड, मिलावटी गुड़ बनाने का आरोप; Video

जालंधर-होशियारपुर रोड स्थित एक गुड़ मिल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक निहंगों का जत्था वहां पहुंच गया। निहंगों ने आरोप लगाया कि मिल में चीनी मिलाकर मिलावटी गुड़ तैयार किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर जांच के बाद फूड विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गुड़ मिल में पहुंचे निहंग, किया खुलासा
बाबा सुखविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने साथियों के साथ मंडियाला रोड पर स्थित एक गुड़ मिल में पहुंचे थे। वहां जांच के दौरान पाया गया कि गुड़ में शक्कर मिलाकर उसकी गुणवत्ता से छेड़छाड़ की जा रही थी।

निहंगों का दावा है कि मौके से खराब गुणवत्ता वाली चीनी की बोरियां और रासायनिक रंग भी बरामद किए गए हैं। करीब 25 बोरियां चीनी की मौके से मिली हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर मिलावट के लिए किया जा रहा था।

सस्ते में तैयार, महंगे में बेचा जा रहा गुड़
मौके पर मौजूद कर्मचारियों से बातचीत में सामने आया कि चीनी की एक बोरी करीब 4180 रुपये में खरीदी जा रही है, जबकि मंडी में गुड़ का भाव लगभग 44 रुपये प्रति किलो है।

हालांकि निहंगों का कहना है कि बाजार में यही गुड़ 80 से 90 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी से तैयार नकली गुड़ बनाकर लोगों को ठगा जा रहा है और उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

फूड विभाग से कार्रवाई की मांग
निहंगों ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए फूड सेफ्टी विभाग से तुरंत जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि मिलावटखोरी पर रोक लगाई जा सके और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218714

Share this Post