Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में 5 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ दूध, जानें गाय और भैंस के दूध का नया रेट

जालंधर में महंगाई का असर अब दूध पर भी देखने को मिलने वाला है। खालसा डेयरी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक के बाद फैसला लिया गया है कि 1 अप्रैल से दूध के दामों में 5 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। यह निर्णय जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स में हुई मीटिंग के दौरान लिया गया।

1 अप्रैल से लागू होंगे नए रेट
डेयरी मालिकों के अनुसार नए आदेशों के तहत गाय का दूध 65 रुपए से बढ़ाकर 70 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं भैंस का दूध 70 रुपए से बढ़कर 75 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। इसके अलावा फैट रेट भी 9.50 रुपए से बढ़ाकर 10.50 रुपए कर दिया गया है।

बाढ़ और महंगे पशुओं का असर
डेयरी संचालकों का कहना है कि पशुओं के चारे जैसे खल, बिनौला, तूड़ी और दलिए के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में पुराने रेट पर दूध बेचना उनके लिए संभव नहीं रह गया था, जिसके चलते कीमतें बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा। पिछले साल आई बाढ़ के कारण पशुओं के चारे को भारी नुकसान हुआ था, जिससे लागत और बढ़ गई।

इसके साथ ही पशुओं की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है। भैंस, जो पहले करीब 1 लाख रुपए में मिलती थी, अब उसके दाम लगभग दोगुने हो गए हैं, जबकि गाय की कीमत 40 हजार से बढ़कर करीब 90 हजार रुपए तक पहुंच गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219052

Share this Post