Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में कांग्रेस नेता के बेटे ने किया सुसाइड, बिल्डर पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बठिंडा के दिवंगत कांग्रेसी नेता सुखराज सिंह नत्त के बेटे और पेशे से वकील दविंदर सिंह नत्त ने अपनी लाइसेंसी 30 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड से पहले बनाया भावुक वीडियो
दविंदर नत्त ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार मोहाली के एक बिल्डर को ठहराया है। वीडियो में उन्होंने बेहद भावुक होते हुए कहा कि उक्त बिल्डर ने उनसे करोड़ों रुपये लिए थे, लेकिन वह अब पैसे वापस नहीं कर रहा है। दविंदर ने आरोप लगाया कि उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है, जिसके कारण वह मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुके थे।

परिवार के लिए मांगा इंसाफ
अपने आखिरी संदेश में दविंदर नत्त ने प्रशासन और समाज से अपने परिवार के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिल्डर द्वारा की गई धोखाधड़ी ही उन्हें मौत के दरवाजे तक ले गई। बता दें कि दविंदर के पिता सुखराज नत्त का पहले ही निधन हो चुका है, और अब दविंदर की मौत ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post