Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में इंसानियत पड़ी भारी: रिचार्ज खत्म होने का बहाना बना युवक ने की स्नेचिंग, घायल पीड़ित अस्पताल में भर्ती

जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते शेर सिंह कॉलोनी इलाके में दिन-दहाड़े स्नेचिंग की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक शातिर एक्टिवा सवार युवक ने मदद के बहाने एक राहगीर को रोका और उसका मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया। घटना उस समय और भी गंभीर हो गई जब मोबाइल बचाने की कोशिश में पीड़ित ने एक्टिवा को पकड़ लिया और आरोपी उसे सड़क पर काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। हालांकि, संतुलन बिगड़ने के कारण आरोपी गिर गया और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया।

मदद के नाम पर दिया झांसा और की वारदात
मूल रूप से बिहार के रहने वाले पीड़ित दिलीप ने बताया कि वह गंदे नाले के पास एक मिस्त्री के पास काम करता है। दोपहर के समय जब वह खाना खाने के लिए जा रहा था, तभी एक सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार युवक उसके पास आया। युवक ने बड़े ही विश्वास के साथ दिलीप से कहा कि उसके फोन का रिचार्ज खत्म हो गया है और उसे एक जरूरी कॉल करनी है। दिलीप ने इंसानियत के नाते जैसे ही उसे अपना फोन दिया, आरोपी ने फोन कान पर लगाकर भागने की कोशिश शुरू कर दी। दिलीप ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए एक्टिवा के पीछे वाले हिस्से को मजबूती से पकड़ लिया।

सड़क पर घसीटा गया पीड़ित और आरोपी की 'छित्तर परेड'
लुटेरे ने रुकने के बजाय एक्टिवा की रफ्तार बढ़ा दी, जिसके कारण दिलीप सड़क पर घसीटता चला गया। कुछ मीटर की दूरी पर सड़क खराब होने या हड़बड़ाहट के कारण एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और लुटेरा सड़क पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग और चश्मदीद रामचंद्र तुरंत मौके पर पहुंचे। गुस्साई भीड़ ने स्नेचर को काबू कर लिया और उसकी जमकर 'छित्तर परेड' (पिटाई) की। लोगों ने आरोपी से मोबाइल छीनकर पीड़ित को वापस कर दिया, हालांकि इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी बाद में मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post