Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नेपाल के पूर्व पीएम व गृहमंत्री गिरफ्तार, पुलिस ने सुबह-सुबह घर से उठाया

नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री K. P. शर्मा ओली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखर को भी हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई कथित तौर पर देश में हुए Gen-Z आंदोलन से जुड़े मामले में की गई है।

सुबह-सुबह घर से उठाए गए नेता
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सुबह तड़के ही दोनों नेताओं के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के आधार पर की गई। जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में इन नेताओं पर लापरवाही का मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी। यदि आरोप साबित होते हैं, तो दोनों को 10 साल तक की सजा हो सकती है।

सत्ता परिवर्तन के बाद तेज हुई कार्रवाई
गौरतलब है कि नेपाल में हाल ही में सत्ता परिवर्तन हुआ है और Balen Shah के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है। माना जा रहा है कि नई सरकार ने पुराने मामलों को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

पिछले साल भड़का था Gen-Z आंदोलन
नेपाल में पिछले साल 8 सितंबर को सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ Gen-Z आंदोलन शुरू हुआ था। यह आंदोलन तेजी से हिंसक हो गया, जिसमें 77 लोगों की मौत हुई और अरबों की संपत्ति का नुकसान हुआ। हालात इतने बिगड़ गए थे कि Kathmandu समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगाना पड़ा, संसद ठप हो गई और अंततः तत्कालीन प्रधानमंत्री ओली को इस्तीफा देना पड़ा।

इस्तीफे के बाद भी जारी रहा विरोध
इस्तीफे के बाद ओली को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। कई जगहों पर पूर्व प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले थे। अब उसी मामले में जांच के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259873

Share this Post