Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के करीबी को जान से मारने की धमकी! मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती

मोहाली में बीजेपी नेता और सिंगर मनकीरत औलख के करीबी रूपा सोहाना को 5 करोड़ रुपए की रंगदारी की धमकी मिली है।कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा बताया और साफ कहा कि पैसे देकर ही मामला सुलझेगा, वरना गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। कॉल के दौरान यह भी कहा गया कि इस चेतावनी को हल्के में न लिया जाए।

दोस्त ने उठाया कॉल, सामने आई पूरी बातचीत
जब यह कॉल आया, उस समय रूपा सोहाना गाड़ी में थे और फोन उनके दोस्त ने उठाया। दोस्त ने जब कॉलर से पूछा कि कौन बोल रहा है, तो उसने खुद को मोहब्बत रंधावा बताते हुए कहा कि यूट्यूब पर सर्च कर लो। इसके बाद उसने कहा कि रूपा से कहो फोन उठाए और बात कर ले, तभी मामला सुलझ सकता है।

कबड्डी कप में जान से मारने की धमकी
बातचीत के दौरान कॉलर ने कहा कि पैसे देने होंगे, तभी पीछा छूटेगा। उसने यह भी धमकी दी कि कबड्डी कप के दौरान भी जान का खतरा हो सकता है। जब दोस्त ने कहा कि रूपा एक परिवार वाला व्यक्ति है, तो जवाब मिला कि इसी वजह से उसे मामला जल्द सुलझाने को कहा जा रहा है। कॉलर ने खुद को ‘डोनी बल’ ग्रुप से जुड़ा बताया।

पुलिस में शिकायत, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। उनका कहना है कि पहले कबड्डी कप के दौरान उन्हें सुरक्षा दी गई थी, लेकिन बाद में हटा ली गई। अब ताजा धमकी के बाद उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post